Saturday, 15 March 2025

महिला दिवस - डॉ अशोक

 


नारी सम्मान की यही,
खुशमिजाज पहल पर हमें आन बान और शान है।
नारी सम्मान की बातें ही,
महिला दिवस का औचित्य है,
हम कह सकते हैं कि,
इसकी वजह से ही हमें मातृशक्ति पर अभिमान है।

सारा सच की पवित्र ध्येय को,
सलाम करनी चाहिए यहां।
महिला दिवस में प्रार्थी बनकर,
हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश सदैव करनी चाहिए यहां।

महिला दिवस नारी सशक्तिकरण का,
सबसे खूबसूरत उपहार है।
यज्ञोपवीत को साकार करने में,
हम सबके सामने बड़ी चुनौतियां हैं,
बस सारी चुनौतियां हमेशा स्वीकार है।

यही तपस्या है,
यही आभार है।
महिला दिवस नारी सम्मान का,
सबसे खूबसूरत आभार है।

मन को तसल्ली देने वाली ताकत बनकर,
सारा सच एक इतिहास रचने में व्यस्त है।
इसकी वजह से ही,
हम कह सकते हैं कि इस अभियान में,
नारी सम्मान की हरेक कोशिश तंदुरुस्त है।

साहित्य और संस्कृति को,
सारा सच की बेजोड़ धार में,
बहने लगी है।
खुशियां सजाई गई है,
नारी जीवन को सुखद अहसास दिलाने की,
होड़ लगी हुई है।

सत्य चक्र में सारा सच है,
इसकी अहमियत को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है,
यही जिंदगी है,
यही अटूट विश्वास है,
यही बंदगी है।
नया इतिहास रचने वाले लोगों को,
सारा सच की बेजोड़ धार पर,
हमेशा अमल करना चाहिए यहां।
सही हकीकत से रूबरू कराने में,
इसकी कोशिश लगातार बढ़ती जा रही है यहां। 

डॉ ०अशोक,पटना,

No comments:

Post a Comment